🔥 TRENDING હિંમતનગરમાં વીજળી ડુલ થતાં વેપારીઓ અને... Three Bhopal Police Officers Suspended... Jaipur Road Accident Video Shows Possi... Youth kills grandmother after she bloc... અમરેલી નજીક જીરા ગામ પાસે અર્ટિકા અને... जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह ने महादल...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चुनाव आयोग पर बोली ममता बनर्जी ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार हो

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 23 Sep 2026, 10:00 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) पर खुलासे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं.ममता बनर्जी ने कहा, 'यह बेहद शर्मनाक घटना है. हमने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा. चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और भाजपा को यह समझना चाहिए कि वे हमारे संविधान को नष्ट नहीं कर सकते. वे लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकते. वे भाजपा की आईटी सेल के नाम पर अपने ही ईआरओ नियुक्त नहीं कर सकते. हमने पहले जो कहा था, वह अब सच साबित हो गया है. ज्ञानेश कुमार ने पुलिस का दुरुपयोग किया है और भाजपा के साथ मिलकर अपने ही भाजपा समर्थक लोगों को नियुक्त किया है. ऐसा घोटाला पहले कभी नहीं हुआ. अगर आपमें थोड़ी भी इज्जत है तो आप खुद गिरफ्तारी के लिए कहेंगे. आपको गिरफ्तार किया जाना चाहिए.'
#GyaneshKumar #ElectionCommissionOfIndia #MamtaBanerjee #need24
📲Get App