🔥 ट्रेंडिंग અમરેલીની કોવાયા અલ્ટ્રાટેક સ્કૂલની વિદ... झोलाछाप डॉक्टर ओमपाल गिरफ्तार, बच्चे क... ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਝਾਗੜੀਆਂ ਅਤੇ ਸਾਖਪ... નવસારીના બાવન જિનાલય પાસે મહિલા ડ્રાઇવ... औरैया के दिबियापुर में नाबालिग से छेड़... कांग्रेस ने बिहार में तत्काल बाढ़ राहत...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

चन्दौसी में 66वें गणेश चौथ मेले पर गणपति बप्पा की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

✍️ रिपोर्टर: Sachin Kumar 🗓 15 सित. 2026, 05:00 PM 👁 15
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सम्भल जनपद के चन्दौसी में 66वें ऐतिहासिक गणेश चौथ मेले के पावन अवसर पर गणपति बप्पा की अलौकिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें 16 स्वचालित झांकियों का भव्य प्रदर्शन होगा।

सम्भल जनपद के चन्दौसी में आज सोमवार को 66वें ऐतिहासिक गणेश चौथ मेले के पावन अवसर पर श्री गणेश मंदिर से गणपति बप्पा की अलौकिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।

रथयात्रा में इस बार करीब 16 स्वचालित झांकियाँ शामिल हो रही हैं, जिन्हें कलाकारों ने अपनी अद्भुत शिल्पकला और रचनात्मकता से भव्य रूप दिया है। मुख्य आकर्षण के रूप में प्रभु गणेश की भव्य झांकी को करीब 35 हजार मोरपंखी स्टोन, 8 हजार रंग‑बिरंगे स्टोन और 5 हजार शीशों से नयनाभिराम रूप में सजाया गया है।

पहली बार तैयार की गई भगवान वराह अवतार की झांकी को डिस्पोजल कप व चम्मचों से, कुबेर भगवान की झांकी को सिक्कों से तथा नंदी पर सवार गणेश जी की झांकी को नगों से तैयार किया गया है। इसके साथ ही ‘स्कूल चलो अभियान’ का सामाजिक संदेश देती वीर हनुमान की झांकी को पेंसिल, रबर, कटर, क्ले और मोम कलर जैसी सामान्य स्टेशनरी से बनाया गया है। रथयात्रा में कात्यायनी माता, खाटू श्याम जी, माता महाकाली, अनंत गणेश, जगन्नाथ जी और नृत्य मुद्रा में गणेश जी की झांकियां भी नगर भ्रमण करेंगी।

मेला संस्थापक स्व. डॉ. गिरिराज किशोर की इस गौरवमयी परंपरा के दर्शन और बप्पा के स्वागत के लिए चन्दौसी में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
📲Get App