🔥 TRENDING ଚିତ୍ରକୋଣ୍ଡାରେ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କବିତା ପାଠୋତ୍... અમરેલી બ્રેકીગ અમરેલીમાં સિંહની પોલીસ... बहराइच में थाना रानीपुर के नवनिर्मित स... জলেফা বাজার प्रधानमंत्री ने भागलपुर कीचार विकास पर... बहराइच पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को क...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चन्द्रवंशी परिवर्तन सेना द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Nov 2026, 06:43 PM 👁 26
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में चंद्रवंशी सेना द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा समाज के लोगो को किया गया सम्मानित

गयाजी स अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

चंद्रवंशी परिवर्तन सेना द्वारा निकाली गई शोभायात्रा,
समाज के लोगों को किया गया सम्मानित.



गया जी: शहर के धर्मसभा भवन के प्रांगण में चंद्रवंशी परिवर्तन सेना के द्वारा मगध सम्राट भगवान जरासंध की जयंती मनाई गई, साथ ही सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. वहीं समाज के लोगों के द्वारा शोभा यात्रा भी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए गुजरी.
कार्यक्रम में शामिल चंद्रवंशी परिवर्तन सेना के जिला महासचिव उत्तम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि मगध सम्राट भगवान जरासंध की जयंती मनाई जा रही है, इसी उपलक्ष्य में सम्मान सह शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं. समाज में एकजुट और अखंडता बनी रहे, इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आगे भी आने वाले समय में इसका आयोजन किया जाएगा वहीं. समाज के लोगों को सम्मानित करने का कार्य किया गया है.

बाइट- उत्तम कुमार चंद्रवंशी, जिला महासचिव, चंद्रवंशी परिवर्तन सेना.
📲Get App