🔥 TRENDING 84 People, Including Border Force Staf... Manipur: Autopsies Conducted on Two Na... IOA Forms Five-Member Technical Commit... Meghalaya CM Unveils Rs 31-Crore Mothe... Women Farmers Demand Quality Seeds and... Tripura Airport Police Seize Pistol an...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चेमल माइंस आगजनी: नक्सली पर्चा फेंकने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 16 Oct 2026, 07:26 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर में माइंस में आगजनी. और वारदात को नक्सली घटना का रूप देने की कथित साजिश! चेमल आयरन माइंस में तीन पोकलेन मशीनों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मजदूरों की मांगें पूरी नहीं होने से नाराज होकर इस वारदात की साजिश रची गई और शक की दिशा मोड़ने के लिए मौके पर नक्सली पर्चे फेंके गए। मामले में पुलिस ने पांच मजदूरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सहदेव तुलावी, प्रेमसिंह कोरेटी, ओमप्रकाश कचलाम, शिवलाल तुलावी और बृजलाल सलाम शामिल हैं।
📲Get App