🔥 TRENDING Ganesh Festival Celebrated as Symbol o... Boat Stuck in Dense Forest While Reach... Madhya Pradesh Governor’s Term Ends, N... Gen Z Vibes Illuminate Ganesh Pandal a... BJP says Rajasthan committee chairpers... Rajasthan releases Rs 1.5 crore for DP...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

चौक शिकारपुर ओवरब्रिज पर चढ़ा एक युवक

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 07:24 PM 👁 27
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित ओवर ब्रिज पर चढ़ा युवक लोगो में मची हड़कंप सुरक्षित उसे उतारा गया

पटनासिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटनासिटी के चौक शिकारपुर ओवरब्रिज पर एक युवक के चढ़ने से मचा हड़कंप, पुलिस ने क्रेन की मदद से किया सुरक्षित रेस्क्यू

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक शिकारपुर ओवरब्रिज पर मंगलवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुल के ऊपर धनुषाकार बने लोहे के ढांचे पर चढ़ गया। युवक काफी ऊंचाई पर पहुंच गया था और उसके नीचे कूदने की आशंका को लेकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पटना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रेन की मदद ली गई। करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर अक्षय लाल और कमांडो संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने कमांडो संदीप कुमार के नेतृत्व में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को सुरक्षित नीचे लाने में सफलता हासिल की।

रेस्क्यू के दौरान चौक शिकारपुर ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। दोनों तरफ यातायात रुकने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए और पूरे घटनाक्रम को देखने लगे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से पूरा किया।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान जयप्रकाश साव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जमुई जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वर्तमान में पटना में रहकर वह ऑटो चालक के रूप में काम करता है और धवलपुरा इलाके में किराए के मकान में रहता है।

युवक किन परिस्थितियों में पुल के ऊपरी लोहे के ढांचे पर चढ़ा था और ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

समय रहते पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस ऑपरेशन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

वाइट जितेंद्र कुमार चौक थाना टि ओ पी प्रभारी
📲Get App