🔥 TRENDING EC Appoints Nodal Officers for 2027 Ma... कुडा बाजार में ताज़ा सब्जियों की भरपूर... Manipur CM Yumnam Khemchand Visits Fam... જયપુરમાં વેપારીને 20 રૂપિયા કચોરીથી લા... Two Suspects Arrested in Manipur as Po... Meghalaya CM Congratulates Youth for H...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चंडीगढ़ में छत से गिरकर युवक की मौत, रोजगार की तलाश में गया था चंडीगढ़

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 28 Oct 2026, 01:24 PM 👁 25
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी थाना क्षेत्र की चौमुखा पंचायत के भटवलिया गांव, वार्ड
संख्या 14 निवासी 21 वर्षीय पप्पू यादव की चंडीगढ़ में छत से
गिरने से मौत हो गई। बुधवार को शव आते ही परिवार में मातम छा
गया।
जवान बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़
टूट पड़ा है। वहीं, तीन बहनों के इकलौते भाई के चले जाने से पूरे
परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव, पिता हरि यादव, चार-पांच
दिन पहले ही रोजगार की तलाश में चंडीगढ़ गया था। परिवार को
उम्मीद थी कि वह वहां मेहनत मजदूरी कर आर्थिक स्थिति सुधारने
में मदद करेगा।
बताया जाता है कि काम पर जाने से पहले वह अपने कमरे की छत पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। हादसे
में उसकी मौत हो गई। बहन की शादी की जिम्मेदारी निभाने की थी उम्मीद
पप्पू तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी तीन बहनों में दो
की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन की शादी अभी बाकी है।
परिवार को उम्मीद थी कि पप्पू रोजगार कर माता-पिता का सहारा
बनेगा और अपनी बहन की शादी की जिम्मेदारी भी निभाएगा।
लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के सपनों को तोड़ दिया।
जिस बेटे से माता-पिता को बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद थी,उसकी
असमय मौत से परिवार बेसहारा महसूस कर रहा है।
गांव में शोक, आर्थिक सहायता की मांग
पप्पू की मौत की खबर से भटवलिया गांव में भी शोक का माहौल
है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब
आर्थिक संकट की चिंता भी खड़ी हो गई है।
📲Get App