🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र में गंभीर सूखा, किसानों को... आइएमआईएम प्रमुख ओवैसी का कहना, यूपी मे... अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव से पहले सरका... यूपी पुलिस ने एससी के अभीष्ट निर्णय के... जालंधर के श्री कृष्ण लीला मेले में 22... District Administration Thoubal Intens...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*ब्यावर जिला परिषद चुनाव* 7 में से 5 पंचायत समितियों में बनाई बढ़त जिला परिषद में भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 13 वार्डों में दर्ज की जीत

✍️ रिपोर्टर: Sanvar Lal 🗓 21 नव. 2026, 06:00 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत राज चुनाव के परिणामों में ब्यावर जिले में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचायत समिति चुनाव में अपना दबदबा कायम किया। जारी परिणामों के अनुसार जिले की 7 पंचायत समितियों में से 5 में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की, जबकि भाजपा 2 पंचायत समितियों में आगे रही।
पंचायत समितिवार परिणामों में जवाजा में कांग्रेस 12, भाजपा 2 और अन्य 1 सीट पर विजयी रहे। मसूदा में कांग्रेस को 13, भाजपा को 11 और अन्य को 1 सीट मिली। जैतारण में कांग्रेस और भाजपा दोनों को 13-13 सीटें मिलीं। रायपुर में कांग्रेस 11, भाजपा 5 और अन्य 1 सीट पर रहे। वहीं अन्य पंचायत समितियों में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले।

जिला परिषद में कांटे की टक्कर

जिला परिषद ब्यावर के 27 वार्डों के परिणाम में भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह जिला परिषद में भाजपा ने एक सीट के अंतर से बहुमत हासिल किया।
📲Get App