🔥 TRENDING Virat Kohli Teases Glenn Phillips With... Bengaluru Police Officer Suspended Aft... Bittu Tabahis' Viral Video Highlights... CSK and SRH Finalise Four‑Player Swap... Cristiano Ronaldo Announces Retirement... Virat Kohli Turns 38: Celebrating a Re...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बायपास थाना क्षेत्र में लाखों कि चोरी
Crime

बायपास थाना क्षेत्र में लाखों कि चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Sep 2026, 10:58 PM 👁 72
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बायपास थाना क्षेत्र स्थित ओम कॉलनि में अज्ञात चोरों ने किया लखौ रुपए मूल्य की संपत्ति कि चोरी, पुलिस जांच में जुटी

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बंद घर में भीषण चोरी, 3 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर।
बाईपास थाना के ओम कॉलोनी में वारदात से मचा हड़कंप।
गोदरेज और बक्से का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये नकद भी ले गए अपराधी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।

बाईपास थाना क्षेत्र की ओम कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों के गिरोह ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज और बक्से में रखे करीब तीन लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 22 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित शिकायत बाईपास थाने में की है।
बताया जाता है कि ओम कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। अचानक 30 अगस्त को उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वह इलाज कराने के लिए अस्पताल चले गए थे। इस दौरान उनका घर बंद था। चोरों ने घर के अंदर प्रवेश करने के बाद गोदरेज और बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए।
शनिवार की सुबह जब सुधीर कुमार इलाज के बाद अपने घर पहुंचे तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब उन्होंने गोदरेज और बक्से को देखा तो दोनों के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखे जेवरात और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल बाईपास थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घर के अंदर और आसपास के इलाके में छानबीन की। परिवार के सदस्यों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
📲Get App