🔥 ट्रेंडिंग एकता कपूर ने 17 साल की उम्र में करियर... पुलिस प्रोसीजर शो इस हफ्ते पेकोच पर सब... हनुमान अंश ने मिर्ज़ापुर द मूवी की तेल... कन्नड़ फ़िल्म 'प्रेमदा ऊराली' ने दिन 1... डोरॉथी की 16वीं दिन की कमाई, केरथी सुर... मनिपुर के विधायक ने कजोंग में नई हिंसा...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बायपास थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी
अपराध

बायपास थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 21 अग. 2026, 08:12 AM 👁 60
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी के बायपास थाना क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी चोरी कि तार गलाते एक हिरासत में

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बाईपास में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, तार गलाते चोर हिरासत में ,

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित बाहरी बेगमपुर मंडई चौराहा के पास अजीत कुमार अकेला की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोर दुकान में घुसकर करीब 15 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल और बिजली के तार चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी दुकानदार ने बाईपास थाना अध्यक्ष को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक चोर की तस्वीर सामने आई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक चोरी किए गए बिजली के तार को गला रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जल रहे तार को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। बताया गया कि चोरी के दौरान मोबाइल नाले में गिर गया था, जिसे आरोपी ने बाद में नाले से निकाल लिया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
📲Get App