🔥 TRENDING પાટડી APMC ચૂંટણી: ભાજપ દ્વારા તમામ ઉમ... ઉધનામાં 34 વર્ષથી પરંપરાગત નવરાત્રી ગર... सिकंदराराऊ: पथवारी माता मंदिर पर होने... જામજોધપુરમાં ભાઈઓ દ્વારા ગાડી ખરીદવાની... Thunderstorms Hit Delhi, Triggering Wi... Delhi Airport Issues Passenger Advisor...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बायपास पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Crime

बायपास पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Aug 2026, 06:34 PM 👁 65
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बायपास पुलिस और एस टी एफ ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के पैजबा रानीपुर चक रोड स्थितसोनालिका नगर के पास अवैध मादक पदार्थ कि डिलीवरी कि जा रही है

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार !

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22.8.2026 को बाईपास थाना को STF के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पैजबा-रानीपुर चक रोड, सोनालिका नगर के पास एक कार से अवैध गांजा की डिलीवरी की जा रही है।

प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना के निगरानी में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा STF के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में 95 किलोग्राम गांजा, (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9,50,000/-) 1 कार एवं 1 मोबाइल फोन के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से छातापुर थाना, जिला सुपौल में आपराधिक इतिहास भी रहा है।

इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App