🔥 ट्रेंडिंग ಹುಬ್ಬಳ್ಳಿಯ ಪುಟ್ಟ ಮಗು ಟ್ರೆಡ್‌ಮಿಲ್‌ನಲ್ಲಿ... ಚಿನ್ನದ ಪದಕ ವಿಜೇತ ಪರಿಸರಸ್ನೇಹಿ ರೋಬೋಟಿಕ್... ಬೇಂಗಲೂರಿನ ವಿದೇಶಿಗರು ಉಚಿತ ಕನ್ನಡ ತರಗತಿಗಳ... ಅಂಕೋಲಾ ಪೊಲೀಸ್ ವಾಟ್ಸ್ಆ್ಯಪ್ 'ಲಾಕ್ಹೌಸ್ ಬೀ... ಕೆಎಎ 218 ಕಿರಿಯ ಇಂಜಿನಿಯರ್ ಹುದ್ದೆಗಳಿಗೆ ಅ... सिंधी समाज संगरिया में जगदीश जोइसर को...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बावड़ी कस्बे में मतगणना के बाद सरपंच पती राधाकृष्ण टाक व उपसरपच का स्वागत करते ग्रामीण जन

✍️ रिपोर्टर: NISAR KHA 🗓 02 नव. 2026, 04:34 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बावड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में तीन महिला उम्मीदवार मैदान में थी

ग्राम पंचायत बावड़ी मे सरपंच पद के प्रत्याशी लक्ष्मी टाक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कवर को 552 मतो से पराजित कर जीत दर्ज की

निसार गौरी
बावड़ी (जोधपुर) कस्बे में ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में लक्ष्मी देवी टाक के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कवर को 552 मतों से शिरकस्त देकर एतिहासिक जीत दर्ज की है। वही एक अन्य सरपंच पद के प्रत्याशी श्रीमती दम्मु देवी को महज 131 मत मिले हैं। बावड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए चुनावों की मतगणना रात 9 बजे कस्बे की राजकीय महात्मा गॉंधी इग्लिश मिडियम मे शुरू कर दी गई थी। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शनिवार अल सुबह मतगणना का परिणाम घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार इस बार बावड़ी कस्बे में सरपंच पद के लिए लाटरी सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित हुई थी। जिसके चलते राजपूत समाज ने छतीस कौम की बेठक मे बेबी कवर पत्नी महेन्द्र सिंह भाटी को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया। वही अन्य पिछड़ा वर्ग से लक्ष्मी टाक पत्नी राधाकृष्ण टाक को माली समाज ने छतीस कौम की बेठक में अपनी दावेदारी रखकर प्रत्याशी घोषित किया गया। वही माली समाज के लोगों ने कस्बे के भोमिया जी के स्थान पर छतीस कौम के लोगों की बेठक आयोजित कर श्रीमती दम्मु देवी पत्नी प्रेमाराम साखला को प्रत्याशी घोषित कर मैदान में सरपंच पद के लिए ताल ठोकते हुए प्रचार प्रसार में जुट गए। और सरपंच पद के इन सभी प्रत्याशियों ने कस्बे में डोर टू डोर जनसम्पर्क करने में लग गए थे। और शुक्रवार को कस्बे के महात्मा गॉंधी इग्लिश मिडियम स्कूल में बनाये गये पाच बुथों में साय 6 बजे तक शान्तिपूर्ण सरपंच व वार्ड पच पद के चुनाव सम्पन्न हुआ। शुक्रवार रात नो बजे मतगणना शुरू हुई जिसमें वार्ड पच पद के लिए 15 वार्डों में हुए चुनाव को लेकर एक एक वार्ड वार मतगणना शुरू हुई जिसमे रात 2 बजकर 30 मिनट पर सभी वार्ड पचो कि मतगणना के बाद विजय वार्ड पचो को रिटर्निंग अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र देकर पद की गोपनीयता की शपथ दिलाकर घर के लिए रवाना किया गया। वही कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 62 के दोनों किनारे पर सरपंच पद के प्रत्याशियों के समर्थको का जोरदार हुजूम उमड़ पडा और अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करने लगे और माहौल तनावपुर्ण हो गया। पुलिस प्रशासन व आर एसी के जवानो ने दो तीन बार हल्का बल प्रयोग कर समर्थको कि भीड़ को तितर बितर किया गया। रात भर हजारों समर्थको ने टक टकी लगाकर परिणाम आने का इन्तजार में खड़े थे। तकरीबन अल सुबह 6 बजे सरपंच पद के परिणाम घोषित किया गया। सरपंच पद के प्रत्याशी लक्ष्मी टाक ने आपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कवर को 552 मतों से चुनाव हरा कर शानदार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की गई। वही एक अन्य सरपंच पद के प्रत्याशी दम्मु देवी साखला को महज़ 131 मत प्राप्त हुएं है। शानदार जीत दर्ज करने के बाद सरपंच लक्ष्मी टाक पत्नी राधाकृष्ण टाक ने अपने हजारों समर्थको के साथ पुरे कस्बे में विजय जुलुस निकाला गया । जिसमें युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते पटाखो की गुज के साथ गगन भेदी जय जयकारो से कस्बे में पुरा वातावरण गुजमायन कर दिया ।
और सुमित्रा मेघवाल बनी निरर्वोध उपसरपच
बावड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच पद के चुनाव सम्पन्न हौने के बाद शनिवार सुबह राजकिय महात्मा गाँधी इग्लिश मिडियम स्कूल में उपसरपच चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें वार्ड पच का चुनाव जीतने वाली सुमित्रा मेघवाल ने बावड़ी रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपसरपच पद के लिए सरपंच लक्ष्मी टाक सरपंच प्रतिनिधि राधाकृष्ण टाक सहित जीते हुए वार्ड पच के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जाच पडताल के बाद उपसरपच पद के लिए एक ही नामांकन मिलने पर चुनाव रिटर्निंग अधिकारी ने सुमित्रा मेघवाल को बावड़ी ग्राम पंचायत के उपसरपच पद पर निरर्वोध निर्वाचित किया गया।
निसार गौरी सवाददाता ई न्युज भारत बावड़ी जोधपुर राजस्थान 7732818772
📲Get App