🔥 TRENDING વિજયનગર ખાતે રામજી મંદિરમાં ભક્તિભાવ સ... Fans denied permission to sit together... Grihalakshmi Scheme Under Review: New... બનાસકાંઠા: અંબાજી પદયાત્રા રૂટ પર સેવા... बैगा आदिवासी से फर्जी नौकरी नाम पर पैस... સામૂહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર, કદવાળ ખાતે “સે...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने ठड़ेश्वरी मंदिर व मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Sep 2026, 03:20 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर रहेगा विशेष फोकस, पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश।

जालौन। बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखा जाए। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पुलिसकर्मी सतर्कता और सजगता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा बुढ़वा मंगल पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
📲Get App