🔥 ट्रेंडिंग વિજયનગર ખાતે રામજી મંદિરમાં ભક્તિભાવ સ... Fans denied permission to sit together... Grihalakshmi Scheme Under Review: New... બનાસકાંઠા: અંબાજી પદયાત્રા રૂટ પર સેવા... बैगा आदिवासी से फर्जी नौकरी नाम पर पैस... સામૂહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર, કદવાળ ખાતે “સે...
23 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

बुढ़वा मंगल पर डीएम-एसपी ने धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 सित. 2026, 02:40 PM 👁 15
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर पहुंचे अधिकारी, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

उरई। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ठड़ेश्वरी देवी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण तथा दर्शन व्यवस्था की स्थिति देखी गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहने और किसी भी स्थिति में व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए। बुढ़वा मंगल पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की सक्रिय निगरानी से धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने का प्रयास किया गया।
📲Get App