🔥 TRENDING Anant Singh Promises to Overcome Neera... Akal Takht Expels Amarjeet Singh Chawl... મોબાઈલ અને પાકીટ ચોરીના બનાવોને અટકાવવ... ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਗੜ੍ਹਬਾਗਾ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ... ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਦਹੀਰਪੁ... Gem Granite's Veeramani Identified as...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बुढ़वा मंगल को लेकर ठड़ेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज, मेले में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
Religion

बुढ़वा मंगल को लेकर ठड़ेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज, मेले में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Sep 2026, 02:05 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शन कतारें, मेले में सजेंगी मिठाई व खिलौनों समेत कई दुकानें

उरई, जालौन। आगामी बुढ़वा मंगल 22 सितंबर को लेकर उरई शहर के प्रसिद्ध ठड़ेश्वरी मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर में हनुमान जी महाराज के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दर्शन के दौरान पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था रहेगी। वहीं मेले में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी देखने को मिलेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बुढ़वा मंगल मेले में मिठाइयों, प्रसाद, बच्चों के खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जाएंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। बुढ़वा मंगल के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठड़ेश्वरी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रसाद चढ़ाएंगे। पर्व को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बनने लगा है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।
📲Get App