🔥 TRENDING राजाखेड़ा में युवक की कुल्हाड़ी मारकर... Forest Fire Mock Drill Conducted in Tw... લીલીયા-સનાળીયા રોડ પર બિનઅધિકૃત ચોખાનો... ନଗର ଉନ୍ନୟନ ମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଘୋଷଣା: ଖୁବଶୀଘ୍ର... दीपावली के पावन पर्व पर अभिषेक परमार न... मंडल उपाध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने छत्त...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुढ़ार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, बिना बेस के सड़क बनाने का आरोप

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 07 Nov 2026, 01:12 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बुढ़ार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, बिना बेस के सड़क बनाने का आरोप

बुढ़ार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, बिना बेस के सड़क बनाने का आरोप
स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से की जांच की मांग, ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज
बुढ़ार, शहडोल। शहडोल जिले के नगर परिषद बुढ़ार के वार्ड क्रमांक 15 में सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद की स्थिति सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है और बिना उचित बेस तैयार किए ही सड़क बनाई जा रही है।
ग्रामीणों एवं वार्डवासियों के बीच ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने पर कमीशन देने जैसी बातें कही जाती हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।वार्डवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण जनता के पैसों से कराया जा रहा है, इसलिए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार होना चाहिए।
अब वार्ड क्रमांक 15 की जनता ने जिला कलेक्टर शहडोल से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए। निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री, बेस और तकनीकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।
📲Get App