अपराध
बाढ़ थाना क्षेत्र के मिर मोहल्ला में दरवाजा विवाद को लेकर फायरिंग
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
बाढ़ थाना क्षेत्र के मीर मोहल्ल में दरवाजा विवाद को लेकर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
दरवाजे के विवाद में फायरिंग का आरोप, मीर मोहल्ले में मचा हड़कंप; घटनास्थल दो खोखे मिले
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के मीर मोहल्ला, वार्ड संख्या 18 में बुधवार की रात करीब 9 बजे दरवाजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर दो खोखे पड़े मिले।
प्रथम पक्ष के मोहम्मद अकबर ने आरोप लगाया कि दरवाजे को लेकर चल रहे विवाद के कारण पड़ोसी पक्ष ने कुछ असामाजिक तत्वों को बुलाकर फायरिंग करवाई। उनका दावा है कि करीब तीन से चार राउंड गोली चलाई गई। मोहम्मद अकबर की बहन ने आरोप लगाया कि जब उनकी बच्ची उक्त दरवाजे से गुजरती है, तो दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बुधवार की रात भी कुछ लोगों के साथ पहुंचकर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। प्रथम पक्ष ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, दूसरे पक्ष के शहजाद कुरैशी और बबलू कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने फायरिंग के आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि प्रथम पक्ष के मोहम्मद अकबर का भतीजा रात में उनके दरवाजे पर धक्का मारता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। उन्होंने बताया कि घर में परिवार की बड़ी बच्चियां सोती रहती हैं, इसलिए उसे दरवाजा बंद रखने के लिए कहा जाता है।
घटनास्थल पर दो खोखे मिलने की बात सामने आई है। वहीं, एक पड़ोसी ने भी तीन से चार राउंड फायरिंग जैसी आवाज सुनने की बात कही है। हालांकि, बाढ़ थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने फिलहाल फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं की है।
मामले को लेकर प्रथम पक्ष की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही फायरिंग की घटना और विवाद के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा