🔥 TRENDING IMD Forecast: Delhi to Face Rising Hea... India Issues Nationwide Rain & Thunder... Kusha Kapila, Sheeba Chadha, Nikki Tam... India vs West Indies 2nd ODI: Live Fre... Personal Details of Vahbiz Dorabjee Le... Tamil Nadu Bypolls: TVK Under Fire as...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोताही पर नपेंगे अफसर, आपदा में मजबूती से खड़ी है सरकार: डॉ. दिलीप जायसवाल

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 01 Oct 2026, 01:53 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोताही पर नपेंगे अफसर, आपदा में मजबूती से खड़ी है सरकार: डॉ. दिलीप जायसवाल

कटिहार आज दिनांक 30/9/26 को समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जिले के 7 बाढ़ प्रभावित अंचलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

मंत्री ने दो-टूक कहा कि “आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राहत कार्यों के लिए बजट और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

102.66 करोड़ रुपये की सीधी मदद जिले के 1,46,662 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए सहायता राशि भेजी जा चुकी है।

458 सामुदायिक रसोइयां प्रभावित इलाकों में भूख से कोई न सोए, इसके लिए संचालित रसोइयों से अब तक 66.99 लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया गया।

514 नावों का परिचालन जलमग्न और सुदूर इलाकों से लोगों के सुरक्षित आवागमन व राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नावें मुस्तैद।

81,904 पॉलिथीन शीट्स वितरित बेघर परिवारों के लिए तत्काल छत व तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित।

518 मेडिकल कैंप व बोट एंबुलेंस 33,218 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज। पानी उतरते ही महामारी से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का सख्त निर्देश।

81 पशु चिकित्सा शिविरों में 7,065 मवेशियों का इलाज और 759.30 क्विंटल पशु चारे का वितरण।

जिला प्रशासन के अनुसार 7 अंचलों के 607 गांवों की 9.40 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है, जहां युद्धस्तर पर राहत अभियान जारी है।

बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह, कोढ़ा विधायक कविता देवी और डीएम आशुतोष द्विवेदी सहित वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App