शिक्षा
बड़वानी के शासकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला
यहाँ देखें:
📘 Facebook
तकनीकी शिक्षा विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़वानी के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर प्रशिक्षित किया गया।
तकनीकी शिक्षा विभाग के आयुक्त के निर्देशन में संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 5 अक्टूबर 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बड़वानी में साइबर सुरक्षा विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कमलेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक के उपयोग में तेजी के साथ साइबर सुरक्षा हर व्यक्ति की आवश्यकता बन गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध वेबसाइट पर जानकारी दर्ज करने या व्हाट्सएप, पिन और पासवर्ड साझा करने से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे गंभीर आर्थिक और व्यक्तिगत नुकसान हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करें।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री तानिलाल ठाकुर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को वर्तमान चुनौतियों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने, सुरक्षित ब्राउजिंग अपनाने और फिशिंग से बचाव की सलाह दी। सिविल इंजीनियरिंग के व्याख्याता श्री प्रदीप राठौर ने फर्जी कॉल, SMS, ई-मेल और ऑनलाइन निवेश के ऑफर से सावधानी बरतने पर जोर दिया और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल बैंक और हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग ई-मेल की पहचान, सार्वजनिक Wi-Fi के उपयोग में सावधानी और डिजिटल भुगतान में सतर्कता के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय परमार ने किया, जबकि अंत में श्री राकेश चौबे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पप्पू सिंह रावत, श्री तरुण सोलंकी सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।