🔥 TRENDING राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नासिक-त्र्यं... India Vs West Indies यूपी पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सा... चुनाव ना लड़ने देने पर पिता ने कर दी ब... Indian Startup Unveils AI‑Powered Cybe... Harshita Clinches Gold at Asmita Cycli...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बाड़मेर के पास कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में नवजात सहित तीन की दर्दनाक मौत

✍️ Reporter: Ugam Ram 🗓 14 Oct 2026, 06:00 PM 👁 8
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाड़मेर के हथमा गोलाई के पास कल हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में नवजात शिशु सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार नवजात के साथ अस्पताल से घर लौट रहा था।

कल हथमा गोलाई के पास एक अनियंत्रित सिफ्ट कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है, जिसकी कुछ समय पूर्व ही बाड़मेर के एक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी।

दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार नवजात शिशु के साथ अस्पताल से अपने गांव बालेबा लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना कैसे हुई।
📲Get App