🔥 TRENDING 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि, म... સુરતમાં ચૂંટણી પ્રક્રિયા વિરુદ્ધ યુવા... અલમાવાડીની દીકરીઓનો તાલુકા કક્ષાએ ડંકો जहर वाली दाल खाने से युवक की मौत कुचेरा के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने... Meghalaya Cabinet Extends GHADC Electi...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 07 Oct 2026, 08:17 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बीड़ी श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। पात्र विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की गई है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। मंत्रालय द्वारा पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक अध्ययन करने वाले पात्र विद्यार्थियों को 1,000 रुपए से 25,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

बीड़ी श्रमिक परिवारों के जिन पात्र विद्यार्थियों ने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया है, वे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हुई थी।

प्री-मैट्रिक (कक्षा 1 से 10 तक) छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। वहीं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले से ही 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

पात्र बीड़ी श्रमिक परिवारों के विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अपील की गई है।
📲Get App