🔥 TRENDING बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शा... Former Minister Moirangthem Okendro Ho... பரோட்டா மாஸ்டர் ஜெயமூர்த்தி மீது சம்சு... चौपारण सड़क हादसे में एक ही परिवार के... Apni Party Leaders visit Wagoora to c... Man kills 4‑year‑old child to sell org...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बड़ा महादेव मंदिर महुवा पर हुआ अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

✍️ Reporter: RAJESH KUMAR 🗓 10 Nov 2026, 05:52 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री श्री 1008 श्री बिहारी दास जी महाराज की पुण्य तिथि पर हुआ अन्नकूट प्रसादी का आयोजन

*बड़ा महादेव मंदिर महुवा पर हुआ अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी*



*महुवा, दौसा।* हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज की पुण्यतिथि एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्राचीन किले स्थित बड़ा महादेव मंदिर महुवा पर अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजन में हजारों लोगों ने पंगत पर बैठकर अन्नकूट प्रसादी का आनंद लिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। अन्नकूट प्रसादी पाने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं और सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से पंगत पर बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन विनीत बंसल, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विजय शंकर बोहरा, विजेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष हनुमान बंसल, राजेन्द्र सिंघल, राजेश खादी, माधोसिंह सरपंच, कैप्टन रतन सिंह गुर्जर, राजेंद्र पहलवान, राकेश गुर्जर, मुकेश, मनीष, हेमन्त पाराशर, मनोज पाराशर, चतुर्भुज सोनी, सतीश सैन, ओमप्रकाश सोनी, दिनेश सोनी, दिनेश टुडियाना, परी गुर्जर, राकेश माठा, राजेश गुर्जर, कुक्कू शर्मा, अरविन्द मेडिकल, उमेश, श्याम बंसल, संतोष शर्मा, हर्ष जोशी, गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि देश के प्रसिद्ध संत श्री बिहारीदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया जाता है, जिसमें महुवा सहित आसपास के गांवों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी आयोजन में व्यवस्था, प्रसादी वितरण और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।
📲Get App