🔥 TRENDING दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम से लोगों क... નળસરોવર પોલીસની મોટી કાર્યવાહી કોડીનયુ... Kangana Ranaut Sues Delhi High Court t... Seema Biswas Reflects on Working with... Mannan Shaah Debuts with Javed Akhtar‑... The Times of India Releases New Song '...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बद्रीखेड़ा मुख्य मार्ग पर गंदगी और जलभराव से परेशानी
Local

बद्रीखेड़ा मुख्य मार्ग पर गंदगी और जलभराव से परेशानी

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 01 Sep 2026, 04:32 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खैराबाद में नालियां चोक, जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा; राहगीरों का आवागमन हुआ दुश्वार

सीतापुर के खैराबाद क्षेत्र में बद्रीखेड़ा मुख्य मार्ग पर गंदगी और जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे नालियां चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। जलभराव के चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।
गंदगी और जमा पानी के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। लोगों को जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का भी डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
📲Get App