स्थानीय
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में आग लगने से चालक की जलकर मौत
पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, मलबा जल्द हटाने और हादसे की गहन जांच के दिए निर्देश।
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बुधवार, 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 209 पर RHS लेन में (औरैया से इटावा की ओर जाने वाले मार्ग पर) ईंटों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर RHS और LHS लेन के बीच बने डिवाइडर में फंस गया। हादसे के दौरान ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेस-वे की टीम और स्थानीय फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया। मलबे से एक चालक का जला हुआ शव बरामद हुआ है। ट्रक पूरी तरह ईंटों से लोडेड होने के कारण मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबे को जल्द से जल्द हटवाया जाए तथा दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबे को जल्द से जल्द हटवाया जाए तथा दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।