🔥 TRENDING वैशाली में प्रधानमंत्री के आगमन को सफल... जालौर में विश्व हिंदू परिषद ने प्रताप... Andhra Pradesh to Set Up Four New Univ... Cyclone Akvan Set to Hit India in Thre... Harshal Patel Joins Gujarat Titans, Le... Physiotherapy and Wellness Center Inau...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बांदीकुई पुलिस की कार्रवाई, ग्रामीणों की मदद से आरोपी को मौके पर पकड़ा

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 17 Nov 2026, 04:58 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मोबाइल टावर पर चढ़कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदीकुई पुलिस की कार्रवाई, ग्रामीणों की मदद से आरोपी को मौके पर पकड़ा

दौसा। बांदीकुई थाना पुलिस ने मोबाइल टावर पर चढ़कर चोरी करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी बांदीकुई लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 नवंबर 2026 को रात्रि गश्त के दौरान ड्यूटी अधिकारी रामचरण सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता नागवास गांव पहुंचे। इस दौरान रात करीब 2 बजे गांव में रिलायंस जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर एक व्यक्ति चढ़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति टावर से नीचे उतरकर दीवार कूदकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव सैनी बताया।

इसके बाद रिलायंस जियो कंपनी के स्टेट ऑफिसर जीपीएस पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि प्रदीप सिंह राठौड़ ने थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि कंपनी का मोबाइल टावर नागवास गुड़ा कटला रोड पर आरा मशीन के पीछे स्थित है, जिसकी साइट आईडी BAIB-ENB-9044 है। उक्त टावर पर 16 नवंबर की रात करीब 2 बजे गौरव नामक व्यक्ति चोरी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 521/2026 धारा 303(2), 62 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी: गौरव सैनी पुत्र रामधन सैनी, उम्र 22 वर्ष, जाति माली, निवासी बाला सागर, असरो, आईटीआई कॉलेज, टोडाभीम, थाना टोडाभीम, जिला करौली।

पुलिस टीम में शामिल:

1. रामचरण एएसआई, थाना बांदीकुई।
2. जमशेद हेड कांस्टेबल 167, थाना बांदीकुई।
3. शिवकुमार कांस्टेबल 356, थाना बांदीकुई।
4. हेमराज कांस्टेबल 892, थाना बांदीकुई।

मीडिया प्रकोष्ठ, दौसा पुलिस
📲Get App