🔥 TRENDING Moosam update सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर... पाण्याचा थेंबही मौल्यवान; वढू खुर्दमध्... US Secretary Rubio Skips New Delhi Vis... श्री श्री 1008 बर्फानी महराज जी के चरण... રીંગણી ગામે નિષ્કામ કર્મ સેવા ચેરીટેબલ...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बदहाल सड़क से राहगीरों को असुविधा

✍️ Reporter: Mukesh kumar Sharma 🗓 28 Oct 2026, 08:40 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बदलते हालत वाली सड़क पर चलने वाले राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शाहपुरा जयपुर के नेशनल हाईवे पुलिया से वार्ड नंबर 47,46 की जो मुख्य सड़क राकडीया की ढाणी गायत्री नगर होते हुए जो सड़क फैक्ट्री एरिया तक आ रही है इस सड़क की स्थिति अत्यंत बिगड़ चुकी है, जिससे उस पर चलने वाले यात्रियों को दैनिक यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

राहगीरों ने बताया कि खड़ी गड्ढे, असमान सतह और कीचड़ के कारण उन्हें चलने में बहुत परेशानी आ रही है और कभी‑कभी गिरने का खतरा भी रहता है। इस कारण से विशेषकर वृद्ध और स्कूली विद्यार्थियों फैक्ट्री में जाने वाले मजदूर . आसपास के निवासियों को यात्रा के दौरान असहजता और डर का अनुभव हो रहा है। इस सड़क पर रोड लाइट भी खराब स्थिति में है स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बारे में कई बार नगर परिषद प्रशासन को अवगत कराया गया है जिस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है

स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कार्य आरम्भ करें ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सामान्य यातायात प्रवाह बहाल हो सके।
📲Get App