🔥 TRENDING कोटा के वार्ड‑87 में मेयर अनुसुईया गोस... Congress MP Jothimani Calls Proposed D... ABAM Demands Probe into Impur Heritage... Manipur Football Unites Northeast in C... Indian MP Hosts Daughter's Wedding for... Punjab Election 2027: Next Generation...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बेतिया के प्रभारी मंत्री लखेंद्र पासवान ने किया औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Nov 2026, 09:53 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया प्रभारी मंत्री ने जी एम सी एच का किया औचक निरीक्षण, आधे से अधिक डॉक्टर मिले ड्यूटी से गायब
डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर मंत्री ने जताई नाराजगी, डीएम हर सप्ताह करेंगे अस्पताल का निरीक्षण
बेतिया। बेतिया जिले के प्रभारी मंत्री लखेन्द्र पासवान ने बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के क्रम में आधे से अधिक डॉक्टर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। डॉक्टरों की इस लापरवाही पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार लाने और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब प्रत्येक सप्ताह जिलाधिकारी स्वयं अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, ताकि डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित निगरानी हो सके। इस मौके पर बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
📲Get App