🔥 TRENDING मेवात में जीत का जश्न,टीकरी गांव में स... ಹುಸ್ಕೂರು ಗ್ರಾಮದಲ್ಲಿ ಪಿಎಂ ಕಿಸಾನ್ 24ನೇ ಕ... जेल रिहाई के दौरान रील बनाने पर सिविल... बहेड़ी बार एसोसिएशन ने केसर शुगर मिल क... Sikkim HC Declares Rs 565-Crore Army L... उड़ीसा से आए तूफान ने जौनपुर में तेज़...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बैंतीकला टोल प्लाजा के पास हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने पर सीएचसी से किया गया रेफर

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 29 Oct 2026, 09:09 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी घायल, जिला अस्पताल रेफर

चांदा, सुलतानपुर। चांदा क्षेत्र में बैंतीकला टोल प्लाजा के समीप गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल को स्थानीय लोगों की मदद और 1033 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान तमरसेपुर निवासी दीपक शर्मा (45) पुत्र राजनाथ के रूप में हुई है। वह सफाई कर्मी हैं। बताया गया कि हादसे में उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। सिर में अधिक चोट लगने के कारण सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एसएन विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है।

इस संबंध में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App