🔥 TRENDING Five Killed in Manipur: Bodies Found i... Manipur BJP Leaders Concede Attacks on... Manipur CM Urges Harmony During Brahma... Meghalaya Cabinet to Shake Up at 5 PM:... राजकोट में सराज़ा होटल में लिकर पार्टी... Nandini Dairy Raises Milk Prices by Rs...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

बेटी ने घर से भागकर दूसरी जाति के युवक से लव मैरिज कर ली और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उसके पिता ने जीते-जी बेटी

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 02 Nov 2026, 10:55 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सेजल कुमारी ने कई सालों से अफेयर चला रहे अजय कुमार के साथ 23 अक्टूबर को घर से भागकर शादी क

बेटी ने घर से भागकर दूसरी जाति के युवक से लव मैरिज कर ली और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उसके पिता ने जीते-जी बेटी का श्राद्ध और पिंडदान कर दिया।
बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सेजल कुमारी ने कई सालों से अफेयर चला रहे अजय कुमार के साथ 23 अक्टूबर को घर से भागकर शादी कर ली। परिवार जातिगत कारणों से शादी के खिलाफ था।
सेजल ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जो तेजी से वायरल हो गया। इससे आहत पिता श्याम ठाकुर ने बेटी को सामाजिक रूप से मर चुका मानते हुए पंडित के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत श्राद्धकर्म और पिंडदान कर दिया। परिवार अब उससे नाता तोड़ चुका है और उसका नाम तक सुनना नहीं चाहता।
पिता का कहना है कि बेटी ने परिवार की प्रतिष्ठा का ख्याल नहीं रखा, इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
#katihar #marraige #Sejal #Ajay See less
📲Get App