🔥 TRENDING Meghalaya DIPR conclave urges quicker... Tripura CM reviews progress of new med... Tripura professor ranks among world’s... Tripura ramps up security for crowded... Durga Puja and Garba Festivities Ramp... Himachal Pradesh Procures 13,203 MT of...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बेटे की मंगनी में गया परिवार, पीछे से घर साफ
Local

बेटे की मंगनी में गया परिवार, पीछे से घर साफ

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 07 Sep 2026, 06:20 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर में 10 लाख रुपये कैश समेत करीब 15 लाख के जेवर चोरी, पीछे के गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर

सीतापुर। जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बेटे की मंगनी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार घर से बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार जब कार्यक्रम से वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
परिवार के मुताबिक, चोरी की घटना में नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वारदात के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
📲Get App