🔥 TRENDING मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के कार्... झांसी की सिपरी बाजार मंडी में भीषण आग,... સુરત ગ્રામ્ય: અનાવલ પોલીસ વિસ્તારમાં સ... Producer Ravi Shankar Says 'Hanuman An... BJP-Akali Dal Alliance Talk Gains Mome... SC directs Punjab to submit afforestat...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बांसवाड़ा और डूंगरपुर में आर्ट ऑफ लिविंग के सेवा कार्यों के विस्तार को लेकर हुई विशेष बैठक, नए एरिया कॉर्डिनेटर नियुक्त

✍️ Reporter: Subhash Mehta 🗓 09 Oct 2026, 09:18 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बांसवाड़ा और डूंगरपुर में आर्ट ऑफ लिविंग के सेवा कार्यों के विस्तार को लेकर हुई विशेष बैठक, नए एरिया कॉर्डिनेटर नियुक्त
बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में आर्ट ऑफ लिविंग के सेवा कार्यों और आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से साईं कृपा वाटिका में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनों जिलों में संगठन के कामकाज को गति देने और नई जिम्मेदारियां तय करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राजस्थान एपेक्स मेंबर नैनेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक विनीता जोशी ने की। मीडिया प्रभारी सुभाष मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।
बांसवाड़ा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए वरिष्ठ शिक्षक नितिन याग्निक, यशोदा बोडसे, मुदित जोशी, दीपिका जोशी और योजना दवे को एरिया कॉर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में विस्तार करते हुए गनोड़ा में दिलीप कोठारी, सागवाड़ा में प्रदीप भट्ट और डूंगरपुर जिले के लिए रोशन भैया को एरिया कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर जय प्रकाश शाह, हिमेश राठौर, नरेश जोशी, लोकेंद्र जोशी, मगन पंवार, जय राणा, विजय बोरसे, रचना नागर और विशाखा नागर सहित बड़ी संख्या में साधक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित साधकों ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के ज्ञान, दर्शन और सेवा कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
📲Get App