स्थानीय
बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा हुजूम, 200 निर्दलीय दावेदारों ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की धड़कनें
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
बांसवाड़ा में सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधि चरम पर रही, जहां प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ 200 निर्दलीय दावेदारों ने भी पर्चे दाखिल किए।
बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मी के चरम पर रहा। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पर्चे दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों में गजब का उत्साह और उमंग दिखाई दी।
भाजपा, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के अधिकृत उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पर्चे दाखिल करते हुए बिजली, पानी, सड़क, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनता के हर सुख-दुख में साथ रहने का दावा किया।
इस चुनाव का रोमांच तब और बढ़ गया जब नामांकन के अंतिम दिन करीब 200 निर्दलीय दावेदारों ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोक दी। इतनी बड़ी संख्या में निर्दलियों के उतरने से प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गईं और चुनावी समीकरण पूरी तरह से उलझते नजर आ रहे हैं।
नामांकन प्रक्रिया के समापन के साथ ही सभी दलों और प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं, जिससे बांसवाड़ा में इस बार का मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प हो गया है।