अपराध
बांसवाड़ा में सरपंच चुनाव के नतीजों पर बवाल: पोलिंग बूथ पर पथराव, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी
बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होते ही हिंसा भड़क उठी। चुनाव में 32 वोटों से हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों पर हंगामा करने और पोलिंग बूथ पर पथराव करने का आरोप है।
इस उपद्रव के दौरान मतदान दल (पोलिंग पार्टी) के कर्मचारियों पर भी हमला किया गया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ ने मौके पर मौजूद जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में भी आग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ एसडीएम (SDM) मुकेश मीणा और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।