🔥 ट्रेंडिंग बोटाड जिले में आज धोधमर वर्षा जमुई में किशोर की छेड़छाड़ का वीडियो,... जमुई के हरिहरपुर में सीपीआई कार्यकर्ता... जबलपुर हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा एसपी के ख... டெங்கு காய்ச்சல் வராமல் தடுக்க!!! முன... જામજોધપુર સીદસર ઉમિયાધામ
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बिसवां में अटल बिहारी वाजपेयी बस स्टॉप का भव्य उद्घाटन, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 21 सित. 2026, 08:18 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिसवां, सीतापुर। नगर बिसवां में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित अटल बिहारी वाजपेयी बस स्टॉप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया

बिसवां में अटल बिहारी वाजपेयी बस स्टॉप का भव्य उद्घाटन, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
बिसवां, सीतापुर। नगर बिसवां में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित अटल बिहारी वाजपेयी बस स्टॉप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा तथा सीतापुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, और भाजपा संगठन मंत्री सुधाकर शुक्ला ने मंच का संचालन किया और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और विधिवत रूप से बस स्टॉप का उद्घाटन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, राजनीतिक जीवन और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अतिथियों के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान खाद्यान्न व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद्यान्न घोटाले के मामले में जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले बड़े अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
📲Get App