🔥 TRENDING जसवंत भाई ने चित्ताड़ ग्राम पंचायत से... Bhopal: Engineer Suspended After Lawye... बालापुर सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की... शेखपुरा: लापता महिला का पेड़ से लटका म... शायर नासिर गोपालपुरी 'शजर' की ग़ज़लों से... સાબરકાંઠા-અરવલ્લીના સાંસદ શોભનાબેન બાર...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बांसडीह के छाता गांव में मड़ुआ का आटा खाने से कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Health

बांसडीह के छाता गांव में मड़ुआ का आटा खाने से कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 02 Oct 2026, 08:18 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांसडीह के छाता गांव में मड़ुआ का आटा खाने के बाद कई महिलाओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छाता गांव में मड़ुआ का आटा खाने के बाद कई महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिलाओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित महिलाओं के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक टीम जांच में जुट गई है। जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
📲Get App