🔥 TRENDING Hamara birsinghpur जयनगर के जयदेव नागेश्वरी दुर्गा मंदिर... Himachal Pradesh Prepares for Four-Day... New Free Android Weather App Shows Pun... President appoints governors for six s... President Droupadi Murmu appoints gove...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

⛓️‍💥 Breaking news : टेकनपुर गोलीकांड: जमीन विवाद में तीसरी FIR दर्ज, सोनेराम गुर्जर पक्ष के 9 लोग नामजद

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 12 Oct 2026, 08:10 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डबरा सिटी थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े टेकनपुर गोलीकांड मामले में फरियादी नवीन शर्मा की शिकायत पर सोनेराम गुर्जर पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। यह इस मामले में तीसरी एफआईआर है।

डबरा/ग्वालियर। टेकनपुर के चर्चित गोलीकांड में घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। डबरा सिटी थाना पुलिस ने फरियादी नवीन शर्मा की शिकायत पर दूसरे पक्ष के सोनेराम गुर्जर और उनके पक्ष के लोगों के खिलाफ तीसरी एफआईआर दर्ज की है। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में नौ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 9 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे मधुरम गार्डन के सामने जमीन विवाद को लेकर नवीन शर्मा और उनके साथियों पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब एक दर्जन लोगों ने एकजुट होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

डबरा सिटी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 607/26 के तहत सतपाल सिंह गुर्जर, विनय गुर्जर, सोनेराम गुर्जर, सौरभ गुर्जर, कल्ली गुर्जर, लालो गुर्जर, शैलेन्द्र गुर्जर, श्यामू गुर्जर और रिंकू गुर्जर सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 191(2) और 191(3) में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को शाम 5:27 बजे दर्ज इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजय शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
📲Get App