🔥 ट्रेंडिंग Krunal Pandya Likely to Captain India... जावरा में बिजली विभाग की लापरवाही: लाख... લાલપુર: રીંઝપર રોડ પર ઘોડી સાથે રીલ્સ... Joju George-Urvashi Thriller ‘Aasha’ t... तमिलनाडु बाय‑इलेक्शन 2026: एआईएडीएमके... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ड्रीम...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Breaking khabar baster police

✍️ रिपोर्टर: Govind Selar 🗓 09 अक्टू. 2026, 11:20 AM 👁 27
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिला-बस्तर, जगदलपुर
दिनाॅंक- 07.10.2026

📌 बस्तर जिले में अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वालो के उपर लगातार कार्यवाही जारी
📌 अवैध रूप से प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
📌 आरोपी के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित टेबलेट 30 पत्ता कुल 450 नग को किया गया जप्त

📌 जप्त अवैध नशीली टेबलेट की क़ीमत करीबन 1,80,000रु.

📌 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही
📌नाम आरोपी :-
राहूल मंडावी पिता स्व. अंशु मंडावी उम्र 24 साल निवासी सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट जिला बस्तर छ. ग.
📌जप्त सम्पत्ति :-
आरोपी के कब्जा से (1) अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 450 नग कुल किमती 1,80,000 रु

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में
दिनांक 07.10.2026 के प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि 20-25 साल का पतला दुबला लम्बा लड़का जो काला रंग का कपड़ा एवं नीला रंग का पैंट पहना है, जो अपने पास एक पीला रंग के कैरी बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए गंगामुण्डा तालाब में स्थित चौपाटी में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गंगामुंडा तालाब में स्थित चौपाटी में पहुँचकर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर मुखबिर के बताये हुलिहा का लड़का मिले जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम राहूल मंडावी पिता स्व. अंशु मंडावी उम्र 24 साल निवासी सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड जगदलपुर का रहने वाले बताया जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा में रखे पीला रंग के कैरी बैग के अंदर से अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 450नग कीमती 1,80,000रु मिला नशीली टेबलेट को अपने कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 21(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त नशीली टेबलेट को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 07.10.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपी के विरुद्ध 21(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

निरीक्षक :- टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक:- लोकेश्वर नाग
प्र उप निरी_ अपसना
स उ नि :- दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर, प्रकाश मनहर
आरक्षक:- बामन सेन, युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर
📲Get App