🔥 TRENDING Arunachal Girl Faces Racism in Viral V... Emily Atack and Alistair Garner Tie th... Celebrity Couple Arrested on First Dat... Kerala Doctor Bride Halts Wedding to T... Tamil Film 'DC' Reports Day 18 Box Off... Irumudi's Fourth-Day Box Office Figure...
24 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बैरियर एवं यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Aug 2026, 08:00 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश

जालौन। जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना सिरसाकलार क्षेत्रांतर्गत अंतर्जनपदीय सीमा कानपुर देहात बॉर्डर पर पहुंचकर बैरियर एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यमुना नदी के जलस्तर का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की निगरानी के साथ-साथ यमुना नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया।
📲Get App