🔥 TRENDING शिक्षक अजय कुमार सिंघई का नशा-मुक्त सम... तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर मदरा दुकानों का... Jabalpur Ranks Second Among India's 1+... Rajasthan Launches Guest Faculty Recru... ધારી-તુલસી શ્યામ હાઈવે પર ફોર વ્હીલર ક... नोयडा स्टेडियम में 11 नवंबर को छठ पूजन...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बोरावड़ श्याम मंदिर में 56 प्रकार के अन्नकूट का भोग, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 11 Nov 2026, 05:36 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोरावड़ स्वर्णकार मोहल्ले के श्याम मंदिर में परंपरागत अन्नकूट पर्व के अंतर्गत 56 प्रकार के पकवान भगवान श्याम को अर्पित किये गए और महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

बोरावड़ स्वर्णकार मोहल्ले स्थित श्याम मंदिर में परंपरागत रूप से अन्नकूट पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भंवरलाल सहदेव के पुत्र प्रहलाद सहदेव के पुत्र महेंद्र कुमार तथा अशोक कुमार सहदेव ने भगवान श्याम के 56 प्रकार के पकवानों का अन्नकूट प्रसाद भोग लगाया। पूजा‑अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

भजन कीर्तन के बाद, स्थानीय भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। बाबूलाल सहदेव ने बताया कि भगवान को बाजरे का खिचड़ा, केर सांगरी, मूली पत्ते की सब्जी, माखन‑मिश्री, मलाई, रबड़ी, दही, छाछ, खीर, पंचामृत, पेड़ा, मोतीचूर व बेसन के लड्डू, बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, जलेबी, बालूशाही, मालपुआ, कलाकंद, ऋतु फल सहित मोहनभोग के भोग लगाए गए। इसके अलावा चावल, जीरा राइस, पुलाव, खिचड़ी, पूड़ी, कचौरी, रोटी, पराठा, दाल, कढ़ी, विभिन्न तरह की सब्जी, फल, काजू, बादाम, किशमिश के भी भोग लगाए गए।

पुजारी भवानी शंकर ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाए रखा था। इस दौरान भगवान ने अन्न ग्रहण नहीं किया। जब इंद्र का अहंकार टूटा और बारिश बंद हुई तो ब्रजवासियों ने भगवान कृष्ण को भोजन कराया। मान्यता है कि इसी घटना से 56 भोग लगाने की परंपरा शुरू हुई, जब सात दिन तक आठ बार के हिसाब से भगवान के 56 भोजन छूट गए।

इस मौके पर महावीर सहदेव, बाबूलाल सोनी, राजेंद्र सोनी, किशन गोपाल सोनी, श्याम सोनी, रामवतार सोनी, कैलाश सोनी, महेंद्र सोनी, राधेश्याम अग्रोया, स्वर्णकार समाज तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी, स्वर्णकार समाज नव युवक मंडल विक्की सोनी, मनीष सोनी, राकेश सोनी सहित अनेक समाजबंधु और गणमान्य लोग मौजूद थे।
📲Get App