🔥 TRENDING Bollywood Hungama publishes 54 photos... Actress Malini Sharma Marries 'Tum Bin... RJ Devanggana Anchors Celebrity Red Ca... Rishabh Sawhney talks about playing a... Yash Appeals to Fans Ahead of ‘Toxic’... Nora Fatehi Says She Knew the ‘Script’...
26 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

बारावफात और रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस ने कसी कमर, डीजीपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Aug 2026, 02:24 PM 👁 12
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोन के सभी जनपदों की तैयारियों की दी जानकारी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल पर्व संपन्न कराने के निर्देश

कानपुर। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध एवं कानून-व्यवस्था, आगामी बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा गोष्ठी में एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कानपुर जोन के सभी जनपदों में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता को लेकर की गई व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया।
बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर नजर रखने और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने पर्वों के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App