🔥 TRENDING हिमाचल आईएएस हेमराज बैरवा को दिल्ली वि... आगरा में शिक्षक निर्वाचन री‑पोल में ला... गोरखपुर‑फैजाबाद शिक्षक सीट के प्रेक्षक... दुबई में फंसा गोंडा का युवक अमित मौर्य... Arunachal Pradesh Witnesses Protests A... Mega Dam Project Sparks Protests in Ar...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बैरवा समाज ने नव निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर का भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Ganesh Prasad Prajapat 🗓 26 Oct 2026, 11:06 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बैरवा समाज के सदस्यों ने साफा वंदन व माल्यार्पण के साथ नव निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर का स्वागत किया, और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन प्राप्त किया।

बैरवा समाज ने नव निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर का किया भव्य स्वागत
साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया सम्मान, जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन
बिड़ला (सरवाड़), जिला अजमेर। ग्राम पंचायत बिड़ला में बैरवा समाज के लोगों द्वारा नव निर्वाचित सरपंच कमला देवी गुर्जर के प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान बैरवा समाज के लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से सरपंच प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर को अवगत कराया। इस पर सीताराम गुर्जर ने समाज के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम में उपसरपंच संतरा बैरवा, वार्ड पंच सदा गुर्जर सहित रामराज गुर्जर (नेटड़ा), मोहन कुम्हार, महावीर जोशी, कजोड़ राव एवं हरिराम योगी उपस्थित रहे।
बैरवा समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
📲Get App