🔥 ट्रेंडिंग मध्य प्रदेश की कंपनी को पुनःब्रांडेड स... पहूर-जामनेर मार्गावर काळाचा घाला : ४०७... भोपाल: असदुद्दीन ओवैसी के कॉन्वॉय में... मध्यप्रदेश में मानसून के निकलने से पहल... ममता बनर्जी का नंदigram पर कांग्रेस को... पश्चिम बंगाल बाय‑पोल्स में अल्पसंख्यक...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिरसानगर में गोलमुरी के युवक पर डंडे-रॉड से हमला, सिर में गंभीर चोट! TMH रेफर

✍️ रिपोर्टर: ZAFEER UDDIN 🗓 16 सित. 2026, 09:00 AM 👁 54
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बिरसानगर में गोलमुरी के युवक पर डंडे-रॉड से हमला, सिर में गंभीर चोट! TMH रेफर

जमशेदपुर: बिरसानगर में मंगलवार सुबह एक युवक पर अचानक डंडे और रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गोलमुरी नामदाबस्ती निवासी 32 वर्षीय प्रकाश सिंह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह अपने ससुराल बिरसानगर गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे घटनास्थल पर काफी खून बह गया।

परिजन घायल प्रकाश को तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी बिरसानगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल युवकों के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।

Jamshedpur
📲Get App