🔥 TRENDING Official Trailer of 'Okka Chuputho (Mo... Police Officer Tukaram Mundhe: The Rea... CBI to Probe Disha Salian's Murder, Ma... Shiv Sena Endorses Shah’s Position on... 7-Year-Old Girl’s Petition Leads to Re... UP Cabinet Approves 20% Reservation fo...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिरसानगर में गोलमुरी के युवक पर डंडे-रॉड से हमला, सिर में गंभीर चोट! TMH रेफर

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 16 Sep 2026, 09:00 AM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बिरसानगर में गोलमुरी के युवक पर डंडे-रॉड से हमला, सिर में गंभीर चोट! TMH रेफर

जमशेदपुर: बिरसानगर में मंगलवार सुबह एक युवक पर अचानक डंडे और रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गोलमुरी नामदाबस्ती निवासी 32 वर्षीय प्रकाश सिंह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह अपने ससुराल बिरसानगर गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे घटनास्थल पर काफी खून बह गया।

परिजन घायल प्रकाश को तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी बिरसानगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल युवकों के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।

Jamshedpur
📲Get App