🔥 TRENDING Assam Government, Airtel Ink ₹705-Cror... Assam to Inaugurate New 870‑Bed GMCH H... સિંહણે મહિલા પર હુમલો કરતા પગના ભાગે ઈ... Delhi marks conclusion of Guru Tegh Ba... Sourav Das alleges government stifles... Delhi Emphasizes Urdu Education on Con...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बरमान स्कूल में बवाल! प्रिंसिपल पर अभद्रता, टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के आरोप, छात्राओं ने खोला मोर्चा

✍️ Reporter: Amit Kumar Raghuwanshi 🗓 26 Nov 2026, 08:51 PM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरमान स्कूल में बवाल! प्रिंसिपल पर अभद्रता, टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के आरोप, छात्राओं ने खोला मोर्चा

एंकर...नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा ...स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं...! बच्चों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से वे इस कथित प्रताड़ना से परेशान हैं, हालात ऐसे हैं कि कुछ छात्राएं अब स्कूल जाने से भी डरने लगी हैं... आखिरकार बच्चों ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ छात्र-छात्राएं बरमान चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की... हालांकि, प्रिंसिपल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे खुद टॉयलेट साफ करती हैं, लेकिन बच्चों से सफाई नहीं करवातीं और न ही उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं... वहीं, बरमान चौकी प्रभारी आरती वर्मा के मुताबिक, शिकायत प्राप्त हुई है, वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की जांच की जाएगी... अब बड़ा सवाल यही है कि बच्चों के इन गंभीर आरोपों की जांच में क्या सामने आता है और क्या जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी
वाइट... आरती वर्मा, चौकी प्रभारी बरमान
📲Get App