🔥 TRENDING Tirupati: ತಿರುಪತಿ ತಿರುಮಲಕ್ಕೆ ಹೋಗುವ ಭಕ್... Delhi HC stays JNU's dismissal of Cong... India, EU Finalize FTA Implementation... India Manufacturing PMI Dips in Octobe... India's Manufacturing PMI Eases to 54.... અમદાવાદમાં આંતરરાજ્ય મોબાઇલ ચોરી ગેંગન...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिरामी ग्राम पंचायत में हेमन्त कुमार बिश्नोई सरपंच बने; रविन्द्र मेघवाल सबसे कम उम्र के वार्ड पंच

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 03 Nov 2026, 06:11 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिरामी ग्राम पंचायत के चुनाव में हेमन्त कुमार बिश्नोई ने 227 वोटों से जीत हासिल कर सरपंच पद संभाला, जबकि 21 वर्षीय रविन्द्र मेघवाल ने पांच वोटों से जीत कर वार्ड पंच बने।

बिरामी ग्राम पंचायत के चुनाव में हेमन्त कुमार बिश्नोई ने 227 वोटों से जीत हासिल कर सरपंच पद संभाला। यह चुनाव तीन उम्मीदवारों – जवता राम, भंवर सिंह और हेमन्त कुमार बिश्नोई – के बीच हुआ। शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह भुवाल मां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।

रिटर्निंग पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंगाडीया ने नवनिर्वाचित सरपंच हेमन्त कुमार बिश्नोई व सभी वार्ड पंचों को शपथ दिलाई। उसी दौरान सभी पंचों ने सर्वसहमति से सीता को निर्विरोध उपसरपंच बनाया। शपथ ग्रहण के दौरान सरपंच व पंचों को शराब न पीने, शराब मुक्त पंचायत बनाने, गांव में लाइट पानी और पेड़ पौधे लगाने की शपथ भी दिलाई गई।

21 वर्ष के रविन्द्र मेघवाल ने वार्ड नंबर पाँच से पाँच वोटों के अंतर से जीत हासिल कर सबसे कम उम्र के वार्ड पंच बने। इस बीच विधि व्यवस्था के लिए मुख्य द्वार पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

समारोह में पंचायत के सभी लोग शामिल हुए।
📲Get App