🔥 TRENDING New Zealand Climbs to No.1 in WTC Tabl... কুশদ্বীপ গ্রামীণ গ্রন্থাগারের উদ্যোগে... ડાકોર બ્રિજ પરથી બકરાં ચોરે મારી છલાગ Jailer 2 Nears ₹800 Crore Milestone Af... 8‑year‑old boy lures 6‑year‑old girl i... Rajinikanth's 'Jailer 2' Surpasses Rs...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बरेली में कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का प्रहार: 15 गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

✍️ Reporter: Rinkoo singh 🗓 01 Nov 2026, 07:32 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरेली पुलिस ने 7 थानों पर छापेमारी कर 15 चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया।

बरेली में चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

आंवला, अलीगंज, फरीदपुर, मीरगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी और भुता थानों पर छापेमारी के दौरान 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

चोरी के बिजली तार, विद्युत मीटर, पानी की मोटरें, बिना कागजात का ट्रैक्टर, वाहनों के इंजन, बैटरियां, कटी मोटरसाइकिलों के पुर्जे और वाहन काटने के उपकरण बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरों ने औने-पौने दामों में सामान खरीदकर उसे बदलकर ऊँचे दामों में बेचते थे। पुलिस ने बताया कि यह अभियान जाल तोड़ने के लिए जारी रहेगा।
📲Get App