🔥 TRENDING Truck Hits Motorcycle, 25-Year-Old Rid... यूपी के सभी 75 जिलों में बनेगा सरदार प... સુરતમાં દિવાળી માટે ખાદ્ય સુરક્ષા ઝુંબ... बहराइच पुलिस की महिला टीम ने सेपक टकरा... સુરતમાં કિરણ ચોક નજીક fireworks સ્ટોલમ... कटिहार में डी सी ओ रूबी कुमारी के ठिका...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत वार्ड 35 के पोखर पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 03 Nov 2026, 05:05 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत वार्ड 35 के पोखर पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

कटिहार, 03 नवंबर 2026 ।
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक (01 नवंबर से 07 नवंबर 2026) के तहत नगर निगम कटिहार द्वारा मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 स्थित काली मंदिर परिसर के पोखर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस विशेष स्वच्छता अभियान में वार्ड संख्या 35 के पार्षद श्री प्रमोद महतो, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान सदर विधायक श्री तारकेश्वर प्रसाद तथा उप महापौर श्री मंजूर खान ने सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पोखर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। तालाब, पोखर एवं अन्य जलस्रोत हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनका संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

नगर निगम कटिहार द्वारा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जलस्रोतों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के जलस्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा कचरा पोखर एवं तालाबों में न डालें। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल कटिहार का निर्माण संभव है।
📲Get App