🔥 TRENDING Cyclonic Storm Threatens Coastal Andhr... Adani CNG Prices Surge Ahead of Diwali... Gujarat Reshuffles Deputy Collectors A... GSSSB CCE 2026: Results and Final Answ... ICCMN-2026 Conference Begins at Jain C... Karnataka Seeks to Cap Private Hospita...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ब्रेक डांस झूले का ख़ौफ़नाक वीडियो वायरल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Oct 2026, 02:03 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में ब्रेक डांस झूले का ख़ौफ़नाक वीडियो वायरल बॉक्स में गिरे लोग पुलिस ने संभाला मोर्चा

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

ब्रेक डांस झूले का खौफनाक वीडियो वायरल, बॉक्स से गिरे लोग, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा


कटिहार के बड़ी दुर्गा स्थान में दशहरा के मौके पर लगा मेला अब तक जारी है। इस बीच मेले में लगे ब्रेक डांस झूले का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में झूला घूमना शुरू होते ही बॉक्स सीट से लोगों के गिरने और उसी झूले के दूसरे बॉक्स से टकराने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक महिला भी गिरती हुई नजर आ रही है। घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि ब्रेक डांस झूला घूमना शुरू हुआ इसी दौरान एक बॉक्स सीट से व्यक्ति नीचे गिर गया। झूले के घूमते रहने के बीच गिरने वाले लोग उसी झूले में लगे दूसरे बॉक्स से टकराते दिखाई देते हैं। वीडियो में कुछ लोग गिरने के बाद बाहर निकलते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक महिला भी दिखाई देती है। घटना के दृश्य झूले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच घटना की वजह को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बॉक्स सीट ठीक से बंद नहीं होने के कारण उसमें बैठे लोग नीचे गिर गए। वहीं कुछ लोग झूले की एक बॉक्स सीट टूटने की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि सीट का लॉक खुलने या बॉक्स टूटने की बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद झूले के आसपास मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए घटनाक्रम से मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझाकर शांत कराया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। दशहरा के बाद भी बड़ी दुर्गा स्थान में मेला जारी रहने के बीच इस घटना ने झूले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। झूले की सीटों की लॉकिंग व्यवस्था और तकनीकी सुरक्षा की जांच जरूरी है। फिलहाल ब्रेक डांस झूले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की वास्तविक वजह और संभावित तकनीकी खराबी को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
📲Get App