🔥 ट्रेंडिंग Bidar news తణుకు: రేషన్ బియ్యం అక్రమంగా అమ్ముతున్... दिल्ली में पुलिस के यौन उत्पीड़न के आर... दिल्ली में बाइक विवाद के बाद किशोर पर... बेंगलुरु डॉक्टर ने कहा, बिदर की एक दिन... पीएम मोदी ने हरियाणा के मंत्रियों और व...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वायरल

बाराबंकी के सतरिख नाका में खड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग, चाय पीने उतरे थे कार सवार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख

✍️ रिपोर्टर: MOHD.SUHAIL 🗓 05 अक्टू. 2026, 11:36 AM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाराबंकी में खड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग, चाय पीने उतरे थे कार सवार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख

बाराबंकी के सतरिख नाका पर सोमवार सुबह करीब 1:15 बजे फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार लखनऊ से बाराबंकी आ रही थी। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह कार मो. माज नासिर पुत्र आरिफ नासिर के नाम थी, जिसका नंबर UP 25 CD 5445 है। कार सवार लोग सतरिख नाका के पास चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई।

आग देखते ही देखते पूरी कार में फैल गई। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।
मौके पर मौजूद राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके बगल में कार सवार लोग भी चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। सुरक्षा के लिहाज से सतरिख नाका पर कुछ देर के लिए यातायात का रास्ता बदला गया। हालात सामान्य होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति संभाल ली।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
📲Get App