🔥 TRENDING ಗ್ರಾಮ ಪಂಚಾಯತ್ ನೌಕರರಿಂದ ಶ್ರೀ ಶಿವಕುಮಾರ ಮ... સાબરકાંઠામાં કોંગ્રેસ દ્વારા મુખ્ય ચૂં... जालौन पुलिस की कमान में बदलाव, डॉ. विन... The Paradise's Day 13 Box Office: Mome... The Vvaan Crosses Rs 60 Crore Mark in... Hanuman Ansh Box Office: Devotional Dr...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

बाराबंकी के सरयू नदी में 9-साल का बच्चा डूबा, यी ननिहाल में कई बच्चों के साथ नहाने गया था, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

✍️ Reporter: सुहैल 🗓 07 Oct 2026, 02:05 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नहर में डूबने से बच्चे की मौत

बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बा निवासी दुर्गेश उर्फ दुजई के नौ वर्षीय बेटे सत्यम की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। सत्यम अपनी मां मीना के साथ बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित खेमनीपुर गांव में ननिहाल गया था।

मंगलवार को वह अन्य बच्चों के साथ सरयू नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

सत्यम के डूबने की जानकारी मिलते ही नदी किनारे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की गई। घटना की सूचना फखरपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास किया, जिसके बाद बालक को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया। कक्षा दो का छात्र था सत्यम

मृतक की मां मीना ने बताया कि सत्यम प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में कक्षा दो का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अंशु और शिवा हैं। परिजनों के मुताबिक गणेशपुर गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सरयू नदी है, जहां सत्यम अन्य बच्चों के साथ नहाने पहुंचा था।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छाया हुआ है। परिजनों ने मुख्यमंत्री और तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
📲Get App