Local
बीना रिफाइनरी में सुरक्षा जाँच: पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने बीना रिफाइनरी की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर निगरानी तंत्र एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं पर निर्देश दिए।
बीना रिफाइनरी में पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने आज विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिफाइनरी की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।
रिफाइनरी प्रबंधन, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के आवश्यक निर्देश दिए। रिफाइनरी के आसपास नियमित पेट्रोलिंग, बाहरी क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों एवं श्रमिकों के सत्यापन, संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी तथा पुलिस-सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।